डीचडी सीजन-7 : डांसर बनने का मौका

By: Aug 22nd, 2019 12:05 am

चंबा से डांस हिमाचल डांस का आगाज 30 को, ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप देगा युवाओं को मंच

मुंबई की टेरेंस लुइस अकादमी है मीडिया पार्टनर
ग्रुप डांस में चार से आठ प्रतिभागी ले पाएंगे हिस्सा
ड्यूट परफारमेंस  में चार मिनट होगा समय

कांगड़ा – प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ का आगाज 30 अगस्त को चंबा से शुरू होने जा रहा है। जबकि यह कारवां 12 सितंबर को पांवटा साहब में संपन्न होगा। टेरेंस लुइस प्रोफेशनल डांस ट्रेनिंग संस्थान मुंबई डीएचडी का इवेंट पार्टनर है। ऑडिशन के दौरान पहाड़ की प्रतिभाएं अपने हुनर का जादू बिखरेंगी, तो वहीं, लोग देश की कई फेमस सेलिब्रिटी से भी रू-ब-रू होंगे। उल्लेखनीय है कि ‘डांस हिमाचल डांस’ के मंच से आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाओं ने मुकाम हासिल किया है। दीगर है ‘दिव्य हिमाचल’ ने पहाड़ के युवक-युवतियों को डांस में करियर बनाने के लिए यह मंच उपलब्ध करवाया है, तो युवक-युवतियां इसका भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं। जो गत वर्ष ऑडिशन देने के बावजूद आगे नहीं पहुंच पाए वह भी इस मर्तबा एक बार फिर भाग्य आजमाना चाहते हैं। तो नए प्रतिभागियों की भी एक लंबी कतार है जो इस मंच के माध्यम से आगे बढ़कर अपना भविष्य चमकाना चाहते हैं। ऑडिशन में अगले दौर के लिए चुने गए प्रतिभागी सेमीफाइनल के मंच से होते हुए ग्रैंड फिनाले में जाएंगे। ऑडिशन में ग्रुप डांस के साथ साथ सोलो व ड्यूट डांस की प्रस्तुतियां होंगी। इस प्रतियोगिता को दो हिस्सों में बांटा गया है। जूनियर वर्ग के प्रतिभागी 8 से 16 वर्ष व सीनियर वर्ग के प्रतिभागी 17 से 35 साल की उम्र के हिस्सा ले पाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ ने जो यह मंच बच्चों को उपलब्ध करवाया है, उससे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। डांस कोरियोग्राफर नवीन पाल जानी प्रतिभाओं के हुनर की परख करेंगे।

कई होनहार कमा रहे नाम

दि लास्ट किंग्स क्रू डांस ग्रुप देश के सबसे बड़े डांस कार्यक्रम पावर आफ देसी स्टेटस में अपनी धाक जमा चुका है। इंदौरा की प्रज्ञा ने इस मंच से आगे बढ़ते हुए कलर्स टीवी के डांस दीवाने शो में पहचान बनाई है। कांगड़ा का राहुल डीडी पंजाबी के शो किसमें कितना है दम में रनरअप रहने के बाद योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुका है ।

यह रहेगा परफार्मेंस का टाइम

‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के इवेंट प्रभारी अनुज सोनी ने बताया  की ग्रुप डांस में चार से आठ प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। जबकि ड्यूइट में दो बच्चे  परफार्मेंस दे सकते हैं। ग्रुप को चार मिनट का समय अपनी परफार्मेंस  देने के लिए मिलेगा। जबकि सोलो के लिए यह समय दो मिनट होगा। ग्रुप डांस में जूनियर कैटागिरी  600 रुपए व सीनियर कैटागिरी में 700 रुपए शुल्क देना होगा।

शैड्यूल

चंबा :                   30 अगस्त

कांगड़ाः                  01सितंबर

पालमपुर :               02 सितंबर

मंडी :                   03 सितंबर

कुल्लू :                  04 सितंबर

सरकाघाट :             06 सितंबर

बिलासपुर :             07 सितंबर

हमीरपुर :               08 सितंबर

ऊना :                  09 सितंबर

नालागढ़ :              10 सितंबर

सोलन :                11 सितंबर

पांवटा साहिब :       12 सितंबर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App