तैमूर से वीडियो कॉल पर बात

By: Aug 11th, 2019 12:06 am

करीना कपूर खान अपने प्यारे बेटे तैमूर के साथ हमेशा ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करती हैं। वह कई बार तैमूर को अपनी फिल्मों के सेट पर भी ले आती हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि वह अपने काम के कारण तैमूर को कम वक्त दे पाती हैं। हालांकि वह यह कोशिश करती हैं कि तैमूर को उनकी कमी न खले। हाल में करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह तैमूर से विडियो कॉल पर बात करती नजर आ रही हैं। बता दें कि करीना मुंबई में शूटिंग के लिए आई हुई हैं जबकि तैमूर इस समय सैफ के साथ लंदन में है। यह वीडियो टीवी के डांस रिऐलिटी शो डांस इंडिया डांस के सेट का है जिसमें करीना कपूर जज के रूप में नजर आ रही हैं। विडियो में करीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना की अब अगली फिल्म गुड न्यूज आएगी जिसमें वह अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App