दशकों की उपलब्घियों को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार : राहुल

By: Aug 3rd, 2019 2:43 pm

नई दिल्ली – – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार खुद तो कुछ नया निर्मित नहीं कर पा रही है और उल्टे दशकों की मेहनत से देश ने जो हासिल किया है उसको बर्बाद करने में जुटी है। श्री गांधी ने ट्वीट किया “भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुद कुछ नहीं बना सकती है। यह सिर्फ दश्कों की कड़ी मेहनत और लगन से किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त कर सकती है।” इसक साथ ही उन्होंने खबरों की कुछ सुर्खियां दी हैं जिनमें लिखा है बीएसएनएल, एमटीएनएल के 1.98 लाख कर्मचारियों को जुलाई का वेतन नहीं मिला, आटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी का दौर है, रेलवे के तीन लाख कर्मचारियों की नौकरी पर लटक रही है तलवार, एल एंड टी के अध्यक्ष ए एम नायक ने देश में आर्थिक मंदी के प्रति किया आगाह।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App