दिल्ली में दिखेगी हिमाचली वेशभूषा की झलक

By: Aug 14th, 2019 12:20 am

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला वाइज होंगे कार्यक्रम; सभी भागीदारों ने की रिहर्सल, सिक्योरिटी नियमों की भी दी जानकारी

शाहतलाई -दिल्ली में रहने वाले हिमाचली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला वाइज हिमाचली वेशभूषा में दिखेंगे। प्रदेश के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में हिमाचल भवन दिल्ली में एक बैठक हुई। बैठक में हिमाचल कल्याण सभा, जिला मंडी जनकल्याण सभा, हिमाचल समाज दिल्ली प्रदेश रजिस्टर सभा, ऊना हितकारिणी सभा, हिमालयन जागृति मंच, शैलजा विकास मंच, एक अलग पहचान सभा, हिमाचल मित्र मंडल सोशल सोसायटी, हिमाचल परिवार दिल्ली, हिमाचल सोशल बॉडी फेडरेशन व बिलासपुर सेवक सभा रजिस्टर्ड संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। रेजिडेंट कमिश्नर गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश नई दिल्ली द्वारा उपरोक्त संस्थाओं को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचली पहचान और कार्यक्रम को प्रदर्शित करने के लिए बाकायदा पत्राचार के माध्यम से बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था। बैठक में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए रिहर्सल भी हुई, जिसमें डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर विवेक महाजन ने सभी भागीदारों को सिक्योरिटी के नियमों के बारे में जानकारी दी, वहीं पर हिमाचल के अपने-अपने जिलों के लिबास में कमीज, पजामा, जैकेट, टोपी, साफा, घाघरी, टोपी, नथ व चेक टीका इत्यादि लिबास में पहुंच कर हिमाचल की वेशभूषा को प्रदर्शित कर कार्यक्रम में एक अलग पहचान बनानी है। बैठक से पहले सभा के चेयरमैन आरके शर्मा, वाइस चेयरमैन आरके वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट केसी राणा, महासचिव महेंद्र सिंह डोगरा व अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत भी किया।  इस मौके पर उपरोक्त संस्थाओं ने डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर के माध्यम से सरकार को 3 एकड़ जमीन अलॉट कर हिमाचली अकादमी और हिमाचल कल्चर हिमाचल इतिहास हिमाचली ऑडिटोरियम बनाने के लिए मांग पत्र भी सौंपा है। बिलासपुर सेवक सभा दिल्ली के महासचिव महेंद्र सिंह डोगरा ने दिल्ली से हिमाचल के लिए रेल की भी मांग है। एक अलग पहचान संस्था की ओर से यशोदा बिलासपुर सेवक सभा अंजना चंदेल, कुलदीप सिंह पठानिया, महेंद्र सिंह डोगरा, पृथ्वीराज, चेतराम शर्मा, अनीता, वीना, शैलजा, विकास मंच से वीना चंदेल, सुनीता रानी, कमलेश शर्मा, मनोरमा शर्मा, केशव राम शर्मा, करतार सिंह, हिमाचल कल्याण सभा से गोपाल दास, सुरजीत  सिंह, पीसी चौहान, मेहर चंद राणा, राज सिंह, संतराम वर्मा, हिमाचल परिवार से राजेंद्र कुमार शर्मा, मंडी सभा से अमीं चंद, किशोरी, जगदीश चंद, भारत कुमार हिमाचल अधिकार मंच से सुभाष चंद, हिमाचल कल्याण सभा से सुरेश शर्मा, मंडी सभा से सुरेशना देवी, सुरेंद्र कुमार गौतम, दिव्या गौतम, हिमाचल समाज दिल्ली प्रदेश से बलवीर सिंह, प्रेम कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, सनी चौधरी, जोगिंद्र कुमार, निशा शर्मा, सरोज, जोगिंद्र सिंह ठाकुर, मैनेजर सिंह सुशील कुमार, जोगिंद्र शर्मा, अजय ठाकुर, देशराज, अंजना कुमारी, रीता देवी, रेनु कुमारी, रामकिशन शर्मा, उर्मिला देवी, हिमाचल मित्र मंडल से संजय राणा, सुशील, कुलदीप पठानिया, सुरेंद्र कुमार राणा, अंकित कुमार, जीएस राणा, सुनील सहगल, शुभम सहगल और कुमार गौरव भाग लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App