दिल्ली से  लौटी प्राकृतिक खेतीं कर रही लीना शर्मा

By: Aug 9th, 2019 12:15 am

मंडी -दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृषि मेले में प्रदेश का नेतृत्व कर पांगणा की लीना शर्मा लौट आई हैं। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के उगाए खाद्यान्नों को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किसान मेले में गत दिनों प्रदर्शित किया गया। सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती कर रहे आठ किसानों को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया था। तीन दिन तक चले इस विश्व स्तरीय एक्सपो में देश-विदेश के आगंतुकों ने न सिर्फ किसानों के प्राकृतिक उत्पादों की सराहना की, बल्कि उन्हें खरीदने में बहुत रुचि दिखाकर किसानों को प्रोत्साहित भी किया। इन किसानों की ओर से उगाए गए गेहूं, जौ, मक्की, सेब, शिमला मिर्च और कई दालों को इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में रखा गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने भी हिमाचल कृषि विभाग के प्राकृतिक उत्पादों की सराहना की। तीन दिन तक चले इस कृषि एवं बागबानी एक्सपो में मंडी जिला की ऐतिहासिक नगरी पांगणा के पज्याणु गांव की लीना शर्मा के अतिरिक्त शिमला जिला के सुरेश, भूपेंद्र ठाकुर, रविंद्र चौहान, बिलासपुर के किसान ब्रह्मदास, प्रवीण कुमार सोलंकी, संजीव ठाकुर, सिरमौर के राजेंद्र और अर्जुन ने अपनी उगाई सब्जियों और दालों की बिक्री की। एक्सपो में पहुंचे हिमाचल कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डाक्टर सुनील पटियाल, डॉक्टर मुनीष सूद, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर मोनाली शर्मा, एटीएम सोनाली महाजन ने अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में हिमाचल की ओर से किसानों के लिए चलाई गई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App