दुनी ग्राहणी को सौंपी कमान

By: Aug 9th, 2019 12:20 am

कुल्लू -कुल्लू महाविद्यालय में गुरुवार को पार्वती घाटी छात्र संघठन  ने बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक के दौरान सर्व सहमति से दुनी ग्राहणी को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष दुनी ग्राहणी ने कहा कि महाविद्यालय में पार्वती घाटी छात्र संघठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  इस दौरान सह अध्यक्ष रिंकू लहआशनु को सह अध्यक्ष, चेयरमैन सूरज महंत, कोषाध्यक्ष साहिल व संजू, जबकि सचिव  निशांत नेगी, सहसचिव सतीश ग्राहणी गुलशन को चुना गया। इसी संदर्भ में छाया, सीमा, पूजा, डोलमा, गोदावरी सहित अन्य छात्राओं को प्रोग्राम मैनेजर चुना गया। इस दौरान अध्यक्ष दुनी ग्राहणी ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में  पार्वती घाटी के सभी छात्रों की समस्याओं को उठाया जाएगा व छात्रों के हितों के लिए कार्य करते रहंेगे। इस दौरान चार सौ छात्राओं ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App