पीएम योजनाओं के प्रसार के लिए प्रशिक्षण

By: Aug 18th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – आम जनता तक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए सीढ़ी तैयार की जा रही है। इसके लिए पीएम जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार चंडीगढ़ संगठन द्वारा एक दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लोग सदस्य बनने के लिए एकत्रित हुए। दिल्ली से राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजमणि ने योजनाओं के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी। इस शिविर में शिरकत करने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्या, राष्ट्रीय महामंत्री जयघोष द्विवेदी, प्रवीण बंसल व प्रह्लाद सिंह विशेष तौर पर पधारे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र विजय वर्गीय, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सहारनपुर नीरज माहेश्वरी, हिमाचल संयोजक आरएस नेगी, पंजाब प्रभारी तरूण जैन, करनाल उपाध्यक्ष कुलदीप आर्या, पीएम जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार चंडीगढ़ टीम के अध्यक्ष रितेश माहेश्वरी व टेक चंद सैणी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App