पेड़ से टकराई आल्टो, पांच घायल

By: Aug 17th, 2019 12:20 am

पद्धर -बाजार में पद्धर-नौहली मार्ग पर कैंची मोड़ से अल्टो कार (नंबर एच पी 76.2611) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पेड़ के साथ जा टकराई। हादसे में चालक यशपाल (29) पुत्र टेक चंद, शकुंतला देवी (25) पत्नी मीना राम, मंजु (25) पुत्री टेक चंद, काव्या आठ मास पुत्री मीना राम निवासी पद्धर और आयुष आठ वर्ष पुत्र भागीरथ शर्मा निवासी सरकाघाट गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए पद्धर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया। पद्धर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम पद्धर ने सभी गंभीर रूप से घायल आयुष, यशपाल और शकुंतला को एक-एक हजार की फोरी राहत जारी की है। उधर, नेशनल हाई-वे मंडी-पठानकोट पर कोटरोपी के पास स्कूटी में सवार नेत्र सिंह पुत्र भादर सिंह निवासी खील कुफरी की स्कूटी स्किड होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। नेत्र सिंह के बाजू, सिर और पांव में चोटें आई हैं। घायल को पद्धर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक अन्य हादसे में गवाली के समीप गवाली मुलसु रोड़ पर निगम और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटा तक जाम लगा रहा। पद्धर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हाई-वे को बहाल किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App