प्रदेश को 229 करोड़ के जख्म

By: Aug 2nd, 2019 12:01 am

हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 271 सड़कें  अभी ठप

शिमला – हिमाचल  में मानसून  रौद्र रूप दिखाने लगा है। बारिश से राज्य में भारी नुकसान होने लगा है। राज्य में बारिश से नुकसान का आंकड़ा 200 करोड़ से पार हो गया है। अब तक प्रदेश को बारिश से 229 करोड़ 55 लाख का नुकसान हो चुका है। बारिश से लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक चपत लगी है।  प्रदेश मे अभी 200 से अधिक सड़कें अवरुद्ध बताई जा रही हैं। ऐसे में इस आंकडें़ में और इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश से 271 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। मण्डी में सबसे अधिक 109 मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके अलावा शिमला सर्किल में 32, हमीरपुर में 42 और कांगड़ा में 87 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हुई हैं।  राज्य में बारिश से नुकसान का आकंडा 229   करोड़ से पार हो गया है।  बारिश से लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को बारिश से अब तक 140 करोड़ की चपत लग चुकी है। इसके अलावा आईपीएच विभाग को 89 करोेड़  6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में नुकसान का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो  राज्य में बंद पडी 271 सड़कों मेें से 232 सड़कों को गुरुवार देर शाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा,जबकि 26 मार्ग शुक्रवार तक बहाल हो पाएंगे और 13 मार्ग शनिवार तक ही बहाल हो पाएंगे। फिलहाल प्रदेश में मौसम का कहर जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App