प्रियंका को यूनीसेफ से हटाने की मांग

By: Aug 17th, 2019 12:06 am

हाल ही में लॉस ऐंजिलिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने उन पर एक गुडविल एम्बेसडर होने के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। हालांकि, प्रियंका ने काफी सहजता से उनकी बातों का जवाब देते हुए उन्हें शांत कर दिया था। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस अर्मीना खान और उनके मंगेतर ने यूनीसेफ के गुडविल एम्बेसडर के पद से प्रियंका चोपड़ा को हटाने की डिमांड की है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने प्रियंका के खिलाफ ऐसे कई बेसिरपैर वाले ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने चोपड़ा पर युद्धा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। हालांकि, ट्विटर यूज़र्स ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस की इन बातों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उल्टा यह आरोप लगाया है कि वह प्रियंका चोपड़ा जैसे इंटरनेशनल स्टार पर आरोप लगाकर लाइम लाइट में आना चाहती हैं।कई यूज़र्स ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इस पोस्ट का जमकर मजाक उड़ाया है। एक ने लिखा है, आपका बहुत शुक्रिया। हालांकि, हमारे ऑर्गनाइजेशन की यह पालिसी है कि हम बेवकूफी को बढ़ावा नहीं देते। अब हम इस लेटर को यकीनन वहां डिपाजिट करेंगे जहां का यह हकदार है- जो कि डस्टबिन है। याद दिला दें कि हाल ही में एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान प्रियंका पर पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा देने का आरोप लगा। दरअसल, प्रियंका ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 में ऑडियंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। इसी बीच दर्शकों में से एक पाकिस्तानी महिला ने ऐसा सवाल किया, जिससे लोग शॉक्ड रह गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App