फैन ने शशि थरूर को बना दिया शेक्सपियर

By: Aug 12th, 2019 12:01 am

नई दिल्ली – अपनी अंग्रेजी भाषा के गूढ़ ज्ञान को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनको एक फैन ने महान अंग्रेजी साहित्यकार शेक्सपियर के अवतार में पेश कर दिया। थरूर खुद को रोक नहीं पाए और यह तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी, जिसे अब तक 16 हजार लाइक्स मिल चुकी है। थरूर को यह तस्वीर किसी ने व्हाट्सऐप की थी। उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए तस्वीर को बनाने वाले शख्स का आभार जताया है। थरूर ने ट्वीट किया कि आजकल जो व्हॉट्सऐप पर सबसे प्रशंसनीय तस्वीर घूम रही है- हैरान हूं कि किसी ने मुझे शेक्सपियर के रूप में दिखाने के बारे में सोचा। जिसने भी यह किया, उसका आभार। हालांकि, मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। पूर्व विदेश राज्यमंत्री ट्विटर पर अपनी राय खुलकर जाहिर करने के लिए जाने जाते हैं और कई बार मौका आया है कि अपनी भावनाएं जाहिर करने में वह बेहद कठिन अंग्रेजी इस्तेमाल कर गए हैं, जिसका अर्थ समझने के लिए लोगों को डिक्शनरी चेक करनी पड़ गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App