बठिंडा में जीजे की गोली से साला घायल

By: Aug 24th, 2019 12:02 am

बठिंडा-  पंजाब के बठिंडा में एक युवक ने पत्नी से चल रहे विवाद को सुलझाने आए उसके भाई (साले) को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते गुरुवार की शाम को घटी। जगवंत सिंह का पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके बाद उन्होंने मुल्ताना गांव से अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। उनसे कहासुनी के बीच जगवंत ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से मनराज को गोली मार दी। मनराज को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया पर बाद में एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस अभी तक मनराज का बयान नहीं ले पाई है क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। जगवंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App