बारिश से फंसीं एचआरटीसी की बसें

By: Aug 10th, 2019 12:15 am

नालागढ़ में बेरहम बरसात ने मचाया कहर, सड़कों पर ल्हासे गिरने से थमे वाहनों के पहिए

नालागढ़ –नालागढ़ उपमंडल में गुरुवार सुबह हुई बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है, वहीं परिवहन निगम की कई ट्रिपों पर चलने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कई बसें फंस गई हंै, वहीं कई मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। बताया जाता है कि कच्चे मार्ग होने के कारण और सड़कों पर ल्हासे आदि आने के चलते बसें फंस गई हंै। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के तहत आधा दर्जन बसें फंस गई हैं, जिसमें दो बसों को तो जैसे तैसे करके निकाल लिया गया है, लेकिन चार बसें अभी भी सड़कें अवरुद्ध होने के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहंुच पाई हंै। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत नालागढ़ सुन्ना नेरली डोली मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर डोली के पास ल्हासा आ जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बारिशों से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है, वहीं निगम की बसें भी अपने गंतव्य तक नहीं जा पा रही हंै। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के तहत नालागढ़-जयनगर वाया भिंयूखर, नालागढ़-जयनगर वाया स्वारघाट, गुनाई से नालागढ़, कुनिहार-चंडीगढ़ वाया भाट दी हट्टी, नालागढ़-पट्टा-सोलन, डोली-नालागढ़ के रूटों पर जाने वाली बसें फंस गई हैं। इनमें से नालागढ़-जयनगर वाया स्वारघाट और गुनाई से नालागढ़ ट्रिप पर जाने वाली बसों को निकाल लिया गया है, जबकि नालागढ़-जयनगर वाया भिंयूखर बस लगदाघाट के समीप, कुनिहार-चंडीगढ़ वाया भाट की हट्टी के समीप, नालागढ़-पट्टा-सोलन-बांध-पट्टा के पास, डोली-नालागढ़ बस सेवा डोली के पास फंसी हुई है। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत रामशहर-सुन्ना-नेरली-डोली मार्ग ल्हासा आने से यातायात के लिए बंद हो गया है। यह मार्ग सुन्ना के पास बंद पड़ा हुआ है। बता दें कि नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्रों के कई कच्चे मार्ग हंै, जो बारिश होने के कारण खराब हो जाते है और ऐसे में इन मार्गों के खराब होने के कारण एचआरटीसी बसें नहीं चल पाती हैं। बताते हैं कि जहां तक पक्का मार्ग है, वहीं तक एचआरटीसी की बसें भेजी जा रही है और जहां से कच्चा मार्ग शुरू होता है, वहीं से बसों को वापस लाया जाता है, ताकि बसें कहीं कच्चे रास्तों में नहीं फंस सकंे। बताते हैं कि एचआरटीसी प्रबंधन भी कच्चे मार्गों पर अपनी बसें ले जाने से गुरेज करते हैं, ताकि उनकी बसें न फंसे व किसी प्रकार की हानि न पहंुचे। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के आरएम जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि बारिश के कारण मार्गों पर ल्हासे आने से छह बसें फंसी थी, जिसमें से दो निकाल ली गई है। उधर, लोनिवि नालागढ़ मंडल के एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिन मार्गों पर ल्हासे आए है, वहां मशीनरी भेजकर उन्हें खोला जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App