बारूबाग में गाड़ी गिरी,आढ़ती की मौत

By: Aug 25th, 2019 12:27 am

दर्दनाक हादसे में 70 मीटर नीचे जा गिरी गाड़ी, घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार, छानबीन में जुटी खाकी

नारकंडा -नारकंडा के साथ लगते बारूबाग में शुक्रवार रात को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गइ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित गांव खाबर कुमारसैन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह अपनी पिकअप में सेब लोड़ करके घरेवती से केएफसी आढ़त बारुबाग गया था। जब वह अपनी गाड़ी में बारुबाग से अपने घर गांव खावर के लिए चला तो उसी समय सालिगराम कश्यप भी अपनी गाड़ी एचपी 52ए 8869 को लेकर घर के लिए चल पड़ा। सालिगराम के साथ देसराज कश्यप भी बैठा था। सालिग राम रात्री दस बजे बारुबाग से थोड़ा आगे पहुंचा तो पह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी रोड़ से जंगल में करीब 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में केएफसी आढ़त के मालिक सालिग राम कश्यप की उपचार के दौरान कुमारसैन अस्पताल में मृत्यु हो गई व गाड़ी में बैठे देसराज कश्यप को चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दुर्घटना मे गाड़ी चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दूसरा व्यक्ति घायल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App