बास्केटबाल में नेहरू सदन का डंका

By: Aug 3rd, 2019 12:25 am

नादौन – डीएवी स्कूल भड़ोली में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। विभिन सदनों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्यातिथि डा. बीएस राणा सीनियर मेडिकल ऑफिसर नादौन तथा प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को सलामी दी। स्कूल के हैडब्वाय ने प्रतिभागियों को खेल के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण डीएवी गान, स्वागत गीत, और भाषण रहा। बास्केटबाल में सीनियर ब्वॉयज में प्रथम स्थान पर नेहरू सदन रहा। दूसरे स्थान पर पटेल  सदन रहा। वहीं गर्ल्ज में पहला स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर सुभाष सदन रहा। बैडमिंटन में पहला स्थान गांधी सदन और दूसरा स्थान नेहरू सदन ने प्राप्त किया। ब्वॉयज टेबल टेनिस में सुभाष सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर ब्वॉयज चेस प्रतियोगिता में गांधी और पटेल सदन ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्ज में नेहरू सदन और गांधी  सदन ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरा सत्र कनिष्ठ वर्ग के खिलाडि़यों का रहा। प्रतियोगिता में गांधी और नेहरु सदन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन ब्वॉयज और गर्ल्ज में पहले स्थान पर नेहरु सदन और गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहे। चेस ब्वॉयज और गर्ल्ज प्रतियोगिता में क्रमशः पहला गांधी सदन और दूसरा स्थान नेहरु व पटेल सदन रहे। खो-खो में ब्वॉयज मेें पहला पटेल सदन और दूसरा स्थान सुभाष सदन ने प्राप्त किया। वही गर्ल्ज में पहला स्थान सुभाष  सदन ने और दूसरा स्थान पटेल  सदन ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। इस दौरान विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरुस्कृत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App