भाजपा की मेंबरशिप पांच लाख पार

By: Aug 7th, 2019 12:01 am

संगठन पर्व के एक महीने में ही हासिल कर लिया लक्ष्य

शिमला – प्रदेश भाजपा में नई मेंबरशिप पांच लाख के पार हो गई। संगठन पर्व यानी सदस्यता अभियान को एक माह का समय हो गया है और अब तक पांच लाख 26 हजार नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने के सदस्यता अभियान के दौरान युवा, वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं ने पार्टी पर भरोसा जताते हुए सदस्यता हासिल की है। भाजपा का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। हालांकि पार्टी ने इस बार पांच लाख नए सदस्यों को शामिल करने का संकल्प लिया है, लेकिन एक महीने में ही पांच लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का रिकाउर् भी बन गया। ऐसे में जाहिर है कि भाजपा को मात्र एक महीने में ही अपने लक्ष्य का हासिल करने में सफलता मिली। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश भाजपा ने नए टारगेट के साथ संगठन पर्व यानी सदस्यता अभ्यिन शुरू किया है। प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सदस्यता अभियान चरम सीमा पर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी  है और इस पार्टी को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने का श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस भाजपा ज्वाइन कर देश के पुनर्निर्माण मे अपनी सहभागिता दर्ज करें। 

कई कांग्रेस समर्थक भी पार्टी में शामिल

भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान एक महीने में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसकी शुरूआत शिमला से हुई, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की करीबी मामने जाने वाली नगर निगम की पार्षद अर्चना धवन ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता हासिल की। सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने टोल फ्री नंबर 898080808080 भी लांच किया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App