भूकंप से हिला चंबा

By: Aug 23rd, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल के चंबा मे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई हैं। चंबा में भूकंप के ये झटके गुरुवार सुबह 4ः50 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र चंबा ही बताया जा रहा है। भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इसकी पुष्टि मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने की है। गौर हो कि प्रदेश में पहले ही बरसात जमकर कहर बरपा रही हैं। मानसून ने प्रदेश को करोड़ों की चपत लगाई है। राज्य में बारिश से 750 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इतना ही नहीं, बारिश ने करीब 50 लोगों के प्राण भी ले लिए है। ऐेसे में गुरुवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। लोगों को अब प्राकृतिक आपदा का भय सता रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App