भेखली मंदिर में शतचंडी यज्ञ शुरू

By: Aug 6th, 2019 12:15 am

कुल्लू -कुल्लू प्रसिद्ध भुवनेश्वरी मंदिर भेखली में शतचंडी यज्ञ का चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। माता के गुर विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शतचंडी यज्ञ समस्त कुल्लू जनपद कल्याण के लिए व विश्व कल्याण के लिए यज्ञ माता के आदेशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन बीते रविवार से शुरू हुआ जो कि आठ अगस्त तक किया जाएगा। यज्ञ के दौरान यजमान राजा महेश्वर सिंह मुख्यरुप से उपस्थित रहे। विजय शर्मा ने बताया कि बीते रविवार सुबह साढ़े छह बजे कलश यात्रा की गई। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा  के दौरान गांव की सभी महिलाएं सम्मलित हुईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App