मनोज वालिया को राष्ट्रपति पुलिस अवार्ड

By: Aug 17th, 2019 12:03 am

नगरोटा बगवां – प्रदेश पुलिस में रह कर अपनी अतुलनीय सेवाओं के लिए नगरोटा बगवां के मनोज वालिया ने राष्ट्रपति पुलिस मेडल का सम्म्मान अपने नाम दर्ज करवा कर वाहवाही लूटी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सौजन्य से यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस के पर नार्थ ब्लॉक दिल्ली से हुई, जिसे राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रकाशित गजट में भी स्थान मिला है। वर्ष 1988 में प्रदेश पुलिस सेवा में पदार्पण करने वाले नगरोटा बगवां के मनोज वालिया को यह सम्म्मान सेवाकाल में रहते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कई जटिल मामलों को सुलझाने के एवज में दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मात्र तीन साल में ही इन्होंने विभागीय परीक्षा पास कर हवलदार का खिताब पाकर अपने सपनों को उड़ान दे दी, जिसके चलते 2008 में विभाग के उपनिरीक्षक के पद पर कब्जा जमा लिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App