राजधानी में कांग्रेस ने याद किए राजीव गांधी

By: Aug 21st, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। देश में संचार क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तीकरण हो या 18 वर्ष के युवा को मताधिकार, यह सब राजीव गांधी की ही देन हैं। कांग्रेस कार्यालय में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हरभजन सिंह भज्जी, आदर्श सूद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सुरेंद्र चौहान, कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल, रितेश कपरेट, आनंद कौशल, मीडिया सचिव बलदेव ठाकुर, पवन चौहान, चंद्र मोहन ठाकुर, राजकुमारी सोनी, पूर्व महापौर सोहन लाल, पार्षद सिमी नंदा, यशपाल तनाइक, सेनराम नेगी, सुरेंद्र मनकोटिया, तनु चौहान, पूनम भारद्वाज, सुनीता ठाकुर, विनीता वर्मा, प्रभा वर्मा, पूर्ण चंद  के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App