राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

By: Aug 24th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कलराज मिश्र ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का एक पावन पर्व है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शुभ संदेश में कहा कि श्रीमदभागवद गीता के दर्शन ने समूचे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। श्रीमदभागवद गीता हिंदू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्ग दर्शक भी है। दूसरी ओर हिमाचल कांग्रेस ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने शुभकामना संदेश में उम्मीद जाहिर की है कि यह उत्सव हम सब के जीवन में खुशियां और खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हमें सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं, जबकि अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति भी प्रदान करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App