राज्यपाल, मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता दिवस  रक्षाबंधन पर बधाई

By: Aug 16th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका श्रेय प्रदेश के मेहनतकश और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने  प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भी बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षाबंधन का त्योहार जहां आपसी भाईचारे को बढ़ाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App