रायपुररानी में बीजेपी ने बनाई रणनीति

By: Aug 13th, 2019 12:02 am

रायपुररानी – हरियाणा प्रदेश की 90 की 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज कर विजयी बनेंगे, ये बात हलका कालका विधायक लतिका शर्मा ने एक निजी पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। रायपुररानी मंडल के सभी त्रिदेव शक्ति केंद्र प्रमुख, सह शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व पन्ना प्रमुख का सम्मेलन आयोजित किया गया था। लतिका शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को 18 अगस्त मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। विधायक ने कहा कि कालका से लेकर रायपुररानी तक मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान विकास हुआ है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रायपुररानी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। सम्मलेन में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं अंबाला सांसद रत्नलाल कटारिया ने भाजपा का अभिनंदन किया। कटारिया ने कालका विधानसभा से भारी मतों से लीड मिलने पर लतिका शर्मा का दिल से धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App