रिकांगपिओ में राजीव गांधी को किया याद

By: Aug 21st, 2019 12:15 am

रिकांगपिओ -मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सिथत कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी  कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी जी का 75 वां जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्त्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में मनाया। इस दौरान उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीब गान्धी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हितेश नेगी, कुलवंत नेगी, मान चंद,  तेजस्वी, चंद्र मोहन, श्यामा नंद नेगी, भरत लाल नेगी ए दयाल नेगी ए स्वर्णदीप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के कोषाध्यक्ष विक्त्रम सिंह नेगी ने बताया कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन के नेक कार्यो को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया। उन के समय मे कम्प्यूटर क्रांति सहित  टेलीकॉम के क्षेत्र में बारी विस्तार हुआ।  राजीव गांधी के जयंती पर किन्नौर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित एनएसयूआई के छात्रों ने मिल कर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में रक्त दान भी किया।  

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App