रेप के आरोपी अरेस्ट

By: Aug 31st, 2019 12:12 am

पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार, खाकी ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

मैहतपुर –पंजाब राज्य के रोपड़ में जिला ऊना की एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग कुछ दिन पहले अचानक ही लापता हो गई थी। इसके चलते शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस नाबालिग को चंडीगढ़ बस स्टैंड से मोबाइल लोकेशन द्वारा खोज निकाला। इसके बाद पुलिस को नाबालिग द्वारा आपबीती सुनाई। पीडि़ता का कहना है कि उसका जबरदस्ती अपहरण कर उसके साथ पंजाब के रोपड़ शहर में दुष्कर्म किया गया। बड़ी मुश्किल से वह वहां से अपनी जान बचाकर चंडीगढ़ बस स्टैंड तक पहुंची। इसके चलते पुलिस द्वारा एएसआई कुलदीप सिंह की अगवाई एक टीम का गठन किया गया। वहीं, नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पंजाब के रोपड़ शहर में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पीडि़ता की शिनाख्त पर पुलिस ने बलजीत सिंह वल्ली पुत्र हरजीत सिंह निवासी रोपड़, सन्नी उर्फ बनारसी निवासी यूपी, जसविंद पुत्र फूलां सिंह वार्ड-चार रोपड़ पंजाब को हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस द्वारा पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को जल्द ही न्यायलय में पेश किया जाएगा। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के दुष्कर्म मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App