वरिष्ठता के लिए मुख्यमंत्री मंत्रियों से सिर्फ आश्वासन

By: Aug 16th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के कोने-कोने में वरिष्ठता की मांग को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के समक्ष प्रमुखता से उठा रहे हैं। बावजूद इसके पिछले लगभग डेढ़ साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं और संगठन की प्रमुख मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। ये शब्द हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रदेश महासचिव अनिल सेन, संरक्षक राजेश जयसिंघपुरिया, सलाहकार राजेश वर्मा, वित्त सचिव विजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष अवतार कपूर, प्रदीप कुमार कुलदीप कुमार, प्रदेश सहसचिव निर्माण सिंह, मनदीप चौधरी व जिलाध्यक्षों ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 50 हजार कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग और प्रदेश महासचिव अनिल सेन ने कहा है कि संगठन की यह प्रमुख मांग पूरी न होने की स्थिति में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों को वरिष्ठता बिना किसी वित्तीय लाभ के चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App