संगठन पर्व की तैयारियों पर मंथन

By: Aug 26th, 2019 12:01 am

श्रीआनंदपुर साहिब। भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अठवाल की अध्यक्षता में पीएसईबी रेस्ट हाउस में मीटिंग हुई, इसमें पंजाब भाजपा के महासचिव परवीन बांसल और प्रदेश सचिव डा. परमिंदर शर्मा शर्मा विशेष तौर से शामिल हुए। इस दौश्रान पंजाब भाजपा के महासचिव प्रवीण बंसल ने कहा कि पंजाब भाजपा के संगठन पर्व की तैयारियों संबंधी मीटिंग की गई है। भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर पूरे राज्य में भारी जनसमर्थन मिला रहा है, इसकी बदौलत अब तक पांच लाख 26 हजार के करीब सदस्य बन चुके हैं, वहीं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App