संतोषगढ़ को आधार की सौगात

By: Aug 13th, 2019 12:12 am

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया आधार केंद्र का उद्घाटन

संतोषगढ़ –नगर परिषद संतोषगढ़ में स्थायी आधार केंद्र सोमवार को शुरू हो गया। संतोषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में खोले गए इस आधार केंद्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया। इस दौरान नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा अमरावती विशेष रूप से उपस्थित थी। आधार केंद्र के शुभारभ के उपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ में आधारकेंद्र खुलने से लोगों को दूर-दूर जाकर आधार बनवाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा और अब संतोषगढ़ के नगरवासी अब अपने घरद्वार पर ही आधार केंद्र की सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय लोक मित्र केंद्र और आधार केंद्र के संचालक मनीश चब्बा ने बताया कि सरकार की सरकारी बिल्डिंग में आधारकेंद्र खोलने की नीति के अंर्तगत नगर परिषद की बैठक में सभी नुमाईंदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार स्थायी आधारकेंद्र को नगर परिषद संतोषगढ़ के कार्यालय में खोला गया है और नगर परिषद कार्यालय के प्रत्येेक कार्य दिवस पर लोग सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक आधार केंद्र की सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा, उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, पार्षद वीना देवी, रवि बस्सी, निर्मला देवी, भजन मान, अंजना चब्बा आदि उपस्थित थे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App