सवा लाख शिवलिंग विसर्जित

By: Aug 7th, 2019 12:18 am

मंडी -हृदयवासिनी माता मंदिर मंडी में सवा एक लाख शिवलिंगों की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया गया। सावन माह के चलते यह पूजा जनकल्याण और विश्वशांति के लिए आयोजित की गई। सोमवार देर शाम शेष 25 हजार शिवलिंगों का पूजन कर ब्यास नदी में विसर्जन कर कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके उपरांत हृदयवासिनी माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। महंत राजेश्वरानंद ने कहा कि मंदिर में सुंदर कांड का पाठ भी किया गया। उन्होंने कहा कि माता पार्वती ने भी शिव भगवान को प्राप्त करने के लिए पार्थिव शिवलिंग की पूजा की थी और भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि जो भी सावन मास में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App