सोमालिया में गंभीर मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र

By: Aug 22nd, 2019 12:51 pm

संयुक्त राष्ट्र 22 अगस्त (शिन्हुआ) सोमालिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत ने बुधवार को कहा कि देश दुनिया में सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक का सामना कर रहा है।सोमालिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि जेम्स स्वान ने सुरक्षा परिषद को बताया कि सोमालिया के करीब 22 लाख लोग खाद्य पदार्थों की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा 26 लाख सोमालियाई नागरिक अथवा घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं अथवा सूखे का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और सोमालियाई सरकार ने सूखे से राहत के लिए 68.6 करोड़ डॉलर की घोषणा की है, लेकिन अब तक केवल 35 करोड़ डॉलर ही मिल सका है। संयुक्त राष्ट्र के दूत ने विश्व समुदाय के विभिन्न देशों से मदद करने की अपील की है। अफ्रीकी देश सोमालिया इससे पहले 1992 और 2011 में भयंकर सूखे के कारण दो बड़े अकाल का सामना कर चुका है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App