सोलन में हिमाचल निर्माता को नमन

By: Aug 5th, 2019 12:06 am

डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह पर डीसी सोलन ने रखे विचार

सोलन –हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की इस राज्य के निर्माण में अहम भूमिका रही है। देश को जीवन समर्पित करने वाले महात्मा गांधी को जिस तरह से पूरा राष्ट्र राष्ट्रपिता कह कर पुकारता है ठीक उसी तरह डा. यशवंत सिंह परमार भी हिमाचल प्रदेश के पितामाह हैं। ये उद्गार उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सिरमौर कल्याण मंच सोलन द्वारा डा. यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उपायुक्त ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार का हिमाचल प्रदेश के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में युवा पीढ़ी डा. वाईएस परमार के संघर्षमय इतिहास को बहुत कम जानती है। इस मौके पर साहित्यकारों एवं लेखकों ने अपनी रचानाओं के माध्यम से डा. वाईएस परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान बलदेव चौहान, महासचिव डा. रामगोपाल शर्मा, रमेश शर्मा,  प्रदीप ममगई, मियां प्रेम सिंह, कंवर वीरेंद्र, तुलसी राम चौहान, दर्शन सिंह पुंडीर, पद्म पुंडीर, राजेंद्र गुरंग, एसएस परमार, जोगिंद्र सिंह चौहान, वरुण , यशपाल कपूर व सतपाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परमार जयंती पर 60 यूनिट रक्त किया एकत्रित

हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार जयंती के अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा नगर परिषद परिसर में 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन कर डा. परमार को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंच के सदस्यों, पत्रकारों, विद्यार्थियों व अन्य लोगों ने रक्तदान कर डा. परमार को नमन किया। रक्तदान शिविर के प्रभारी प्रदीप ममगाई ने बताया कि इस मौके पर करीब 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

चिल्ड्रन पार्क में दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंति सोलन में सिरमौर कल्याण मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। रविवार की तड़के मंच की तरफ से सबसे पहले चिल्ड्रन पार्क स्थित डा.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चिल्ड्रन पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने डा. वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस युग पुरूष को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App