स्वंगला संगठन ने गुलाबा के जंगल में रोपी हरियाली

By: Aug 14th, 2019 12:19 am

मनाली । स्वंगला जन कल्याण संगठन ने गुलाबा के जंगलों में पौधरोपण अभियान चलाया। इस पौधरोपण अभियान में संगठन की 40 महिलाओं व 20 पुरुषों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने वन विभाग के सहयोग से गुलाबा के जंगल मंे 200 मैपल व 120 खरशु के पौधे रोपे गए। संगठन के पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रेम चंद, उपाध्यक्ष दलीप ठाकुर, महासचिव रूप सिंह ठाकुर, वित्त सचिव अमर नाथ ने बताया कि स्वंगला जन कल्याण संगठन समाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण शरक्षण में बेहतर कार्य कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सभी सदस्यों ने मिलकर गुलाबा के जंगलों में पौधरोपण अभियान चलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App