हिमाचल को बारिश से 765 करोड़ की चपत

By: Aug 24th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्य में बारिश से नुकसान का आंकड़ा 765 करोड़ से पार हो गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से नुकसान का क्रम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह के दौरान हुई बारिश से राज्य में अभी भी नुकसान हो रहा है। राज्य के हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में कच्चे मकानों का नुकसान पहुंचा है। भू-स्खलन होने के कारण राज्य में अभी भी 455 सड़कें बंद हैं। राज्य आपदा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के तहत हिमाचल में बारिश के कारण 455 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। मंडी जोन में सबसे अधिक 269 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा शिमला जोन में 123, कांगड़ा में 27 और हमीरपुर में 36 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अवरुद्ध 455 सड़कों में से 282 सड़कें जल्द ही बहाल कर दिये जाएंगे, जबकि शेष मार्गों को रविवार तक खोल दिया जाएगा। राज्य में बारिश से नुकसान का आंकडा 765 करोड़ से पार हो गया है। बारिश से लोक निर्माण विभाग को अब तक 482 करोड़ 97 लाख की चपत लग चुकी है। इसके अलावा आईपीएच विभाग को बारिश ने 283 करोड़ के जख्म दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App