हिमाचल में कल से भारी बारिश

By: Aug 2nd, 2019 12:15 am

चार तक शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा में झमाझम के आसार

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से रौद्र रूप दिखाएगा। राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी व चंबा के कुछ स्थानों पर तीन व चार अगस्त को भारी बारिश होगी। विभाग ने राज्य के इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य मे सात अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। जो राज्य में जनता की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। राज्य में गुरुवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद आसमान में  बादलों के घिरने के साथ ही राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। बारिश से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक चार डिग्री की गिरावट आंकी गई्रहै।  नाहन, भुंतर के तापमान में तीन, चंबा, डलहौजी, सुदंरनगर, ऊना व केलांगं के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में तीन व चार अगस्त को भारी बारिश होगी। सात अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। 

कोटी में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में  24 घटों के  दौरान भी कई स्थानों पर बारिश हुई है। कोटी में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।  देहरा गोपीपुर में 29, धर्मशाला में 24, मंडी में 21, डलहौजी में 15 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। बारिश से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। 

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    20.4       15.9

सुंदरनगर  24.0       20.1

भुंतर       25.0       20.4

कल्पा     21.3       14.5

धर्मशाला   26.4       17.8

ऊना       25.8       23.8

सोलन     27.0       19.4

नाहन      29.6       18.0

केलांग     20.0       14.0

बिलासपुर 27.0       23.0

हमीरपुर    26.0       23.6

चंबा       27.0       21.0

डलहौजी  17.6       16.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App