28 सितंबर को यूएन महासभा को संबोधित करेंगे मोदी

By: Aug 2nd, 2019 12:01 am

संयुक्त राष्ट्र  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को 28 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र में वैश्विक नेताओं के संबोधन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूची में यह जानकारी दी गई है। यह सूची संयुक्त राष्ट्र ने जारी की है। पीएम मोदी की न्यूयार्क की यात्रा के दौरान महासभा सत्र के इतर कई उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेने और कई द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय वार्ताएं करने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री ने महासभा को पहली बार 2014 में संबोधित किया था। मई में आम चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल में वह सितंबर में पहली बार संयुक्त राष्ट्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे। आम बहस 24 सितंबर से आरंभ होगी और 30 सितंबर तक चलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App