75 लाख पेटियां पहुंची मार्केट में

By: Aug 23rd, 2019 12:20 am

ठियोग  – पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सेब की फल मंडियों में अराइवल काफी घट गई है। बागबानों को अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अधिकतर संपर्क सड़कों के बंद होने से सेब को मुख्य सड़कों तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ठियोग की स्थानीय पराला मंडी में पिछले चार पांच दिनों से अराइवल काफी घट गई है। जबकि इसके अलावा ढली सोलन पर परवाणू आदि में भी अराईवल काफी घट गई है। इस समय ठियोग के फागू तथा नैना से इस वक्त 75 लाख बॉक्स मार्केट में जा चुके हैं। दिनों रायल करीब 1000 से 1600 के आसपास चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सेब के दाम स्थिर होने से बागबानों को भी लाभ जरूर हुआ है। प्रदेश की फल मंडियों में इन दिनों रॉयल एक हजार से 1600 तक भी बिक रहा है। जबकि स्पर 1800 तक बिक रहा है। कंट्रोल रूम के इंचार्च तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश ने बताया कि इन दिनों मध्यम उंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि सेब की अधिक फसल के कारण इस बार मालवाहक गाडि़यों को लेकर भी अभी तक बागबानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई और प्रशासन लगातार डिमांड के अनुसार गाडि़यों को की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों सेब नियंत्रण कक्ष में प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं और हर वाहनों की चैकिंग बैरियर पर की जा रही है। सेब सीजन इन दिनों पूरी रफ्तार से चल रहा है मध्यम उंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का तुड़ान जोरों पर है। ऊपरी शिमला के कोटखाई, ठियोग, चौपाल, रोहड़ू के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भी सेब मंडियों में आना शुरू हो चुका है। सीजन पूरे अक्तूबर महीने चलने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठियेग में अधिकतर सड़कें खराब हो गई है, जिससे कि बागबानों को अपने माल को मंडियों तक पहुंचाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बागबान कई जगह अपने जेब के पैसों से सड़कों को ठीक करवा रहे हैं। ये अधिकतर लिंक रोड है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App