केंद्रीय विद्यालय संगठन को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2019

By: Sep 15th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली – केंद्रीय विद्यालय संगठन को वर्ष 2018-19 के लिए राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’(प्रथम स्थान) प्रदान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यह पुरस्कार संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को प्रदान किया। राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए संगठन को ‘क’ क्षेत्र स्थित ‘सरकार के बोर्ड/स्वायत्त निकाय/सोसायटी’ की श्रेणी में ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2018-19’ के लिए प्रथम स्थान पर चयनित किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App