आज विदा होंगे सुलह के फ्लाइंग कमांडर रजनीश

By: Sep 29th, 2019 12:01 am

सुलाह – भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को भूटान में शहीद हुए कांगड़ा के सुलाह के ननाओं गांव से पायलट रजनीश परमार की पार्थिव देह शनिवार को नहीं पहुंच पाई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार नौजवान एयरफोर्स पायलट शहीद रजनीश परमार का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। जानकारी के अनुसार रजनीश परमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ननाओ में किया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार शाम को भूटान से एयरफोर्स के स्पेशल विमान से चंडीगढ़ पहुंचेगा। पार्थिव शरीर रविवार सुबह चंडीगढ़ से होल्टा सुबह सात बजे पहुंचेगा, फिर पहले मारंडा, फिर उसके बाद पैतृक गांव ननाओं लाया जाएगा, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायुसेना के पायलट फ्लाइंग कमांडर रजनीश कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रजनीश कुमार का निधन शुक्रवार को भूटान में विमान दुर्घटना में हुआ था। वह जिला कांगड़ा के सुलह क्षेत्र के ननाओ गांव के निवासी थे। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को शोक की घड़ी में अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App