ऊना पुलिस ने पंजाब से पकड़ा भगोड़ा

By: Sep 21st, 2019 12:30 am

ऊना –ऊना पीओ सैल पुलिस टीम ने पंजाब राज्य से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार सिंह को वर्ष 2012 में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा अब पकड़ लिया है। अवतार सिंह लंबे समय से गिरफ्त से दूर चल रहा था। ऊना थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था। वहीं, न्यायालय द्वारा इस आरोपी को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। जोकि पिछले सात सालों से पुलिस गिरफ्त से दूर था। पीओ सैल को इस उद्घोषित अपराधी की उसके घर में होने की सूचना मिली। इसके चलते पुलिस टीम द्वारा इस आरोपी के घर में अचानक दबिश दी गई और उसे उसके घर में ही दबोच लिया गया। अब पुलिस द्वारा इस आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधी को पकड़ा गया है। जल्द ही इसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App