एक अरब डालर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By: Sep 16th, 2019 12:04 am

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में आई तेजी के बल पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में एक अरब डालर बढ़कर 429.60 अरब डालर पर पहुंच गया है। बता दें कि लगातार तीन सप्ताह की गिरावट के बाद चौथे सप्ताह में इसमें यह बढोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 30 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 44.60 करोड़ डालर घटकर 428.60 अरब डालर रहा था। जानकारों की माने तो, इससे पहले 23 अगस्त को समाप्त  सप्ताह में यह 1.45 अरब डालर घटकर 429.05 अरब डालर रह गया था। खबरों के अनुसार, रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डालर की बढोतरी रही, जिससे यह बढ़कर 397.20 अरब डालर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.99 करोड़ डालर बढ़कर 27.35 अरब डालर पर रहा। जानकारी के अनुसार, इस आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.62 अरब डालर पर और वहीं, विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डालर पर स्थिर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App