कन्या स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

By: Sep 28th, 2019 12:15 am

रामपुर बुशहर –कन्या स्कूल रामपुर में शुक्रवार को छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर के 14 ब्लॉकों से आई 400 छात्राऐं भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता विजय गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य एवं प्रबंध सचिव रतन गुप्ता ने मुख्यातिथि को टोपी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ छात्र स्कूल में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे मानव जीवन का र्स्वांगीण विकास संभव होता है। शुभारंभ मौके पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने मुख्यातिथि के समक्ष कुल्लवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकदीर्घा में खूब सराहा गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन फोक एवं शास्त्रीय संगीत पर एक गान प्रतियोगिता, समूहगान व एकाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मन मोहा। वहीं शनीवार को छात्राओं के मध्य भाषण, वाद्य एवं वादन तथा लोकनृत्य प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी।

ये-ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सोहन सिंह, जिला खेल प्रभारी अजय पांटा, भाजपा मंडल महासचिव अनिल चौहान, कमल भारद्वाज, साधना शर्मा, यशपाल पालसरा, लोकपाल चौहान, शमशेर चौहान, पे्रम दुल्टा, नरेंद्र कुमार, वीना पापटा, जोगिंद्र कुमार, दलीप सोनी, सुरेश लता, नीषम चौहान, सुभाष रांझा, विशेषर भलैक, भष्म शर्मा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App