क्विज में सोमेश, आरुषि और सरज्ञा प्रथम

By: Sep 8th, 2019 12:28 am

पोर्टमोर स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय बाल विज्ञान कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि ने नवाजे होनहार

शिमला -राजधानी के पोर्टमोर स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय बाल विज्ञान कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक चंद्रेशवर शर्मा ने दीप जलाकर किया। शिमला जिला विज्ञान पर्यवेश्रक अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि व बाल वैज्ञानिकों व साथ आए गाइड अध्यापकों का स्वागत व अभिन्नदन किया। इस कार्यक्रम  में शिमला शहरी के 35 स्कूलों के 350 नन्हें वाल वैज्ञानिकों ने अपने कौशल का साइंस एक्टिविटी कोग्रस, साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सर्वे रिपोर्ट और मॉडल के द्वारा किया। क्चिज प्रतियोगिता में सोमेश, आरूषि, और सरज्ञा प्रथम रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण और जीव विज्ञान पर मॉडल का निर्माण किया था, जिसमें एडर्वड स्कूल के बच्चों ने फायर सिस्टम बनाया था। इस मॉडल में जंगलों से आग से बचाने के उपकरणों के बारे में बताया गया था, वहीं कुछ छात्राओं ने शहर में पड़े कूड़े का काम के लिए इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। वहीं कुछ स्कूली विद्यार्थियों ने हो रहे वातावरण परिर्वतन के कारणों के बारे में अपने मॉडल के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विज्ञान प्रवेक्षक अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अशोक कुमार ने सभी बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा और बच्चों की सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल यदि लागू किए जाए तो यह प्रकृति के लिए बहुत ,फायदेमंद सिद्घ होगी। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक चंद्रेशवर शर्मा भी मौजूद रहे और बच्चों के कार्य की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App