गगरेट में तेंदुए का खौफ, लोग सहमे

By: Sep 15th, 2019 12:20 am

गगरेट-गगरेट कस्बे के रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आतंक से लोग कफी भयभीत है। रात के समय तो तेंदुआ दस्तक देता है। वहीं, सुबह के समय भी सड़कों पर घूमता देखा जा सकता है। शनिवार की सुबह गगरेट के गणेश दत्त शर्मा व अन्यलोग करीब साढ़े चार बजे सैर करने को होशियारपुर मार्ग पर गए तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनको बताया कि बीच सड़क पर तेंदुआ बैठा हुआ है और लोग उसके डर से वापस लौट आए। गणेश शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक उनको इस बारे मंे बताता तो उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। गगरेट में काफी समय से गगरेट में तेंदुए के आतंक से लोग डर से साए में जीने को मजबूर है। अब तो सुबह के समय भी लोग सैर को जाने से सहमे हुए है। गगरेट में आबादी वाले क्षेत्रों में इसकी दस्तक से लोग सहमे हुए हैं। यह पहली मर्तबा नहीं है कि यहां रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया हो बल्कि पिछले कुछ महीनों से तेंदुए का रिहायशी इलाके में शिकार ढूंढना लगातार जारी है। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से जनता को निजात दिलाए जाने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App