चामुंडा में मिली नगरोटा से गायब लड़कियां

By: Sep 1st, 2019 12:11 am

24 घंटे के बाद पुलिस को मिली कामयाबी, बाजार से लापता हुईं थीं दोनों

नगरोटा बगवां –नगरोटा बगवां बाजार से शुक्रवार को गायब दो लड़कियों को नगरोटा बगवां पुलिस ने 24 घंटे बाद चामुंडा से बरामद कर एक बड़ी सफलता अपने नाम की है । पुलिस अभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है लेकिन उनके विरुद्ध धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां में कबाड़ी के अश्विनी उर्फ राजू ने थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 बर्षीय बेटी  तथा 18 बर्षीय भांजी शुक्रवार को अपनी मांके साथ  नगरोटा बाजार गई हुई थी। इसकी माता बाजार से दुकान से कुछ लेने के लिए दुकान के अंदर गई, जब सामान लेकर वापस आई तो दोनों लड़कियां वहां पर मौजूद नहीं थीं। सारी रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कहीं पर पता न चलने की स्थिति में थाना नगरोटा बगवां में शनिवार को मामला दर्ज किया गया। उधर मामले की जांच कर रहे थाना के एएसआई अशोक राणा ने पूरे बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को शनिवार सायं चामुंडा से बरामद कर लिया। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App