चेतना के शिखर पर

By: Sep 21st, 2019 12:15 am

सद्गुरु जग्गी वासुदेव

भारतीय आध्यात्मिकता हमेशा ऐसे पुरुषों और महिलाओं का एक समृद्ध मिश्रण रही है, जो अपनी चेतना के शिखर पर पहुंचे थे। जब मनुष्य के आंतरिक स्वभाव की बात होती है तो महिलाओं में भी उतनी ही योग्यता है, जितनी पुरुषों में। यह तो आपका बाहरी हिस्सा, यानी शरीर है जिसे आप पुरुष या महिला कहते हैं। जो चीज भीतर है, वो एक ही है। बाहरी हिस्सा यह बिलकुल भी तय नहीं करता कि किसी की आध्यात्मिक योग्यता क्या है। प्राचीन काल में महिलाएं भी यज्ञोपवीत (जनेऊ)धारण करती थी, क्योंकि इसे पहने बिना वे शास्त्र नहीं पढ़ सकती थी। पुरुषों की तरह महिलाएं भी 10 से 20 वर्ष विवाहित रहती थी और फिर यदि उन्हें आध्यात्मिक होने की गहरी इच्छा होती थी तो वे भी परिवार का त्याग कर सकती थी। लेकिन जब दुष्ट, अत्याचारी लोगों ने भारत पर हमले करने शुरू किए तो धीरे-धीरे स्त्रियों की स्वतंत्रता समाप्त हो गई। पारंपरिक नियम बदलने लगे। शायद कुछ समय के लिए यह जरूरी भी था क्योंकि उस समय की परिस्थितियों के अनुसार महिलाओं की अपनी सुरक्षा के लिए उन पर कुछ बंधन लगाना आवश्यक हो गया, लेकिन दुर्भाग्यवश यह कायदा ही बन गया। महिलाओं के लिए सबसे पहली गलत बात यह हुई कि यह घोषित किया गया कि वे यज्ञोपवीत नहीं पहन सकती। फिर यह भी कहा गया कि महिलाओं को मुक्ति केवल अपने पति की सेवा करने से ही मिल सकती है। यह तय किया गया कि केवल पुरुष ही परिवार का त्याग कर सकेंगे। यदि एक स्त्री जिसमें से पुरुष उत्पन्न होता है हीन है, तो फिर पुरुष श्रेष्ठ कैसे हो सकता है? इसकी कोई संभावना ही नहीं है। ये समस्या सारे विश्व में है। ये सिर्फ  एक गलत व्यक्ति के विचार नहीं है। ये अब पुरुषों की जीवन पद्धति ही हो गई है और उनके धर्म और संस्कृति का एक हिस्सा भी। दुर्भाग्य से ये चीजें कभी-कभी आज भी होती दिखती हैं। स्त्री को बताया जाता है कि उसका जन्म सिर्फ  पिता या पति की सेवा करने के लिए ही हुआ है। लोग अस्तित्व के अद्वैत रूप की चर्चा करते हैं और फिर भी कहते हैं, हरेक वस्तु एक ही है, पर महिलाएं कम है। यह जानते हुए कि पुरुष का अस्तित्व स्त्री पर निर्भर करता है यदि वह एक स्त्री को समान स्तर पर स्वीकार नहीं करता, तो उसके लिए अस्तित्व के अद्वैत रूप को स्वीकार कर सकने का प्रश्न ही नहीं उठता। हीनता या श्रेष्ठता का प्रश्न सिर्फ  एक पूर्वधारणाओं से भरे मन में ही उठ सकता है। यह सिर्फ  दो गुणों की बात है। यदि एक स्त्री जिसमें से पुरुष उत्पन्न होता है, हीन है तो फिर पुरुष श्रेष्ठ कैसे हो सकता है? इसकी कोई संभावना ही नहीं है। ये समस्या सारे विश्व में है। ये सिर्फ  एक गलत व्यक्ति के विचार नहीं हैं। ये अब पुरुषों की जीवन पद्धति ही हो गई है और उनके धर्म और संस्कृति का एक हिस्सा भी। एक बार एक समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद के पास गया और कहा, यह अच्छी बात है कि आप भी महिलाओं का समर्थन करते हैं, उनकी सहायता करते हैं। ये बताइए मैं क्या करूं, मैं भी उनका सुधार करना चाहता हूं। मैं इसमें मदद करना चाहता हूं। तब विवेकानंद ने कहा, उनसे दूर रहो। तुम्हें उनके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। उन्हें अकेला छोड़ दो। उनको जो करना है वो स्वयं कर लेंगी। तो बस यही करने की जरूरत है। पुरुषों को महिलाओं का सुधार करने की आवश्यकता नहीं है। वो बस उन्हें स्वतंत्रता दें, तो वे वह सब कर लेंगी जो आवश्यक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App