जाल फेंकते ही पौंग झील में समा गया व्यक्ति।

By: Sep 4th, 2019 3:09 pm

हरिपुर। पुलिस थाना हरिपुर की ग्राम पंचायत झकलेहड़ के समीप पौंग झील में बुधवार सुबह एक मछुआरा डूब गया। जानकारी के अनुसार झकलेहड निवासी 43 वर्षीय दिलबाग सिंह रोजाना की तरह पौंग झील में मछली पकडऩे के लिए गया। साथी मछुआरों ने बताया कि जब वे जाल फेंक रहे थे, तो उन्होंने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। इस दौरान उन्होंने देखा कि दिलबाग सिंह की नाव खाली थी। सभी मछुआरे दिलबाग सिंह की नाव की ओर गए, लेकिन तब तक दिलबाग सिंह पानी में डूब चुका था। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह टीम सहित मौके दिलबाग को ढूंढने में जुटे है, वहीं स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है और एनडीएफआर को भी बुलाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App