जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे का निधन

By: Sep 6th, 2019 12:06 pm
 

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे (फाइल फोटो-IANS)जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।राष्ट्रपति इमर्सन मेन्नागवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री मेन्नागव ने कहा, “मैं अत्यंत दुख के साथ यह घोेषणा कर रहा हूं कि जिम्बाब्वे के संस्थापक जनक और पूर्व राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वह आजादी के प्रतीक थे। उन्होंने अफ्रीकी लोगों की आजादी और सशक्तिकरण के लिये अपना जीवन समर्पित किया था। देश उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”श्री मुगाबे ने वर्ष 1987 से 2017 तक देश में राष्ट्रपति के रुप में अपनी सेवा दी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री पद का भी कार्यभार संभाला था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App