तबाह मक्की के नुकसान का किया जाए सर्वे

By: Sep 18th, 2019 12:20 am

बंगाणा –राष्ट्रीय किसान संगठन बंगाणा की बैठक अध्यक्ष पंडित ज्ञानचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीयम महामंत्री देशराज मौदगिल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वहीं, आवारा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से मांग की गई कि वह सबसे पहले अपने कुटलैहड़ क्षेत्र को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाएं। ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं के झुंड सड़कों पर घूम रहे हैं और रोजाना दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। वहीं, किसानों की फसलों को भी तबाह कर रहे हैं। किसान केसी शर्मा ने बैंकों द्वारा किसान क्रैडिट कार्ड धारकों के खाते से चुपचाप बीमा राशि काटने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सभी खाताधारकों से बैंक बीमा राशि लेते हैं। किसान की फसल तबाह भी हो जाती है, लेकिन फिर भी उनकी भरपाई नहीं की जाती, जो कि किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कृषि मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मौदगिल ने कहा कि भारी बरसात व तूफान से बंगाणा उपमंडल में मक्की की फसल तबाह हो गई है। इसलिए संगठन माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग करता है कि जल्द से जल्द इसका सर्वे करवाकर किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलवाया जाए। इस अवसर पर अनिल सागर, ठाकुर कर्म सिंह, रमेश सोनी, प्रकाशचंद, केसी शर्मा, देवराज शर्मा, राममूर्ति शर्मा, प्रेमदास, रामलोक, विष्णु राम भाटिया, सुरेंद्र ठाकुर, जयलाल शर्मा, आसी शर्मा, दुर्गादास वर्मा, देवराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मौदगिल ने बताया कि संगठन का प्रदेश स्तरीय दो दिन का अभ्यास वर्ग 19 व 20 अक्तूबर को तय किया गया है। इसमें संगठन के उच्चाधिकारी भी पहंुचेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App