तिब्बतियन सरकार के दल ने जानी ई-विधान

By: Sep 20th, 2019 12:01 am

शिमला – निर्वासित तिब्बतियन सरकार के केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों का 26 सदस्यों का एक दल धर्मशाला व अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित  देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली जानने प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंचा। दल के साथ हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान से संपर्क अधिकारी परवेश शर्मा भी मौजूद थे। ये सभी  तिब्बतियन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 16  से 25 सितंबर तक आए हुए हैं। इस अवसर पर विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में इन अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा तथा उपनिदेशक हरदयाल भारद्वाज के साथ बैठक की। बैठक दौरान इन अधिकारियों को प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-कलापों बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर धर्मेश शर्मा ने उन्हें  ई-विधान प्रणाली, ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन तथा ई-समिति व विधायकों के लिए मोबाइल ऐप बारे जानकारी दी। जबकि तिब्बतियन प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्वासित तिब्बतियन संसद की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-कलापों बारे जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App