दिव्य पाठ कोई जादू या चमत्कार नहीं

By: Sep 2nd, 2019 12:01 am

श्रीआनंदपुर साहिब –आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति की ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। भारतीय संस्कृति आयुर्वेद और मंत्रों का मजाक उड़ाने वाले पश्चिमी जगत के लोग अब भारतीय संस्कृति और संतों का सम्मान कर रहे हैं। पश्चिमी देशों की सरकारों, डाक्टरों और वैज्ञानिकों को इस सत्य का साक्षात्कार हो गया है कि केवल सनातन-पुरातन रहस्य और आयुर्वेद ही रोगों और दुखों को समाप्त करने में सक्षम है। यह उद्गार परम पूज्य ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने श्रीआनंदपुर साहिब के चरणगंगा स्टेडियम में आयोजित प्रभु कृपा दुःख निवारण समागम के दौरान व्यक्त किए। समागम के दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी से मां दुर्गा व भगवान शिव का वह आलोक ग्रहण किया, जिससे हर प्रकार के असाध्य कष्ट और रोग तत्क्षण समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति धन-धन्य और सुख समृद्धि का अधिकारी हो जाता है। समागम में दिव्य पाठ और अभिमंत्रित औषधि से होने वाले अनुभवों को सुनकर मंच पर उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक, बुद्धिजीवी और विशिष्ट अतिथि हैरान रह गए। परम पूज्य ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि मैं यहां केवल आपके कष्टों, दुःखों, समस्याओं और असाध्य रोगों का शास्त्रोक्त विधि से समाधन प्रदान करने आया हूं। आप सब रोग मुक्त हों और अपना जीवन आनंद से जीएं, यही मेरा एकमात्रा लक्ष्य है। ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि दिव्य पाठ की शक्तियों का साक्षात्कार आज विश्व के करोड़ों लोग कर रहे हैं। पश्चिमी जगत के जो वैज्ञानिक व बुद्धिजीवी धर्म को नहीं मानते थे, वे भी प्रभु कृपा के इस आलोक को सहज ढंग से मान रहे हैं। मेडिकल साइंस के वैज्ञानिक व डाक्टर हैरान हैं कि जिन रोगों का इलाज उनके पास भी नहीं था वे रोग केवल 10-15 मिनट के पाठ से कैसे दूर हो गए। अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा सहित अनेक देशों के लोग और सरकारें दिव्य पाठ से होने वाले अनुभवों का प्रमाणों के साथ साक्षात्कार करने के बाद हैरान हैं। दिव्य पाठ कोई जादू या चमत्कार नहीं है, बल्कि प्रभु कृपा का वह रहस्यमय आलोक है, जो सनातन शक्ति और धर्म शास्त्रों में छिपा हुआ है। मैं वही आपको दे रहा हूं जो प्रभु की कृपा से मैंने प्राप्त किया है। कुछ समय के पाठ से आप स्वयं देखेंगे कि आपका जीवन कैसे बदल रहा है। आपकी तन मन धन की समस्याएं ऐसे दूर हो जाएंगी, जैसे कि वे थी ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा का यह आलोक इतना शक्तिशाली है कि कल्पना भी नहीं की जा सकती।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App